फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda river in Nepal Vmni is coupled to wreak havoc

नेपाल की वमनी नदी शारदा में मिलकर बरपा रही है कहर

Sat, 30 Jul 2016 11:06 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sharda river in Nepal Vmni is coupled to wreak havoc
flood
 नेपाल की वमनी नदी इन दिनों शारदा में मिलकर खूब कहर बरपा रही है। वमनी नदी के पानी का दबाव शारदा में अधिक होने के चलते नदी रमनगरा बुझिया क्षेत्र में भू कटान करती हुई आगे बढ़ रही है। वहीं, नलडेंगा क्षेत्र में स्परों का कटान जारी है।
विज्ञापन

शारदा नदी पर शारदा डैम व आबादी क्षेत्र को सुरक्षित रखने को पूर्व में बाढ़ खंड द्वारा नौजल्हा नंबर दो में नोमेंस लैंड से लेकर सनेढ़ी तटबंध तक जिओ ट्य़ूब का बांध व नगरियाखुर्द में 11 स्पर बनाए थे। इन सबके चलते यह इलाका तो सुरक्षित हो गया, लेकिन जहां पिछले वर्ष रमनगरा बुझिया में कटान हुआ था, वहां कोई बाढ़ नियंत्रण कार्य नहीं कराए गए। अब यहां पर पिछले कई दिन से भूकटान जारी है। 
विज्ञापन

इधर, वमनी नदी के बाढ़ के पानी से शारदा नदी पिछले कुछ दिनों से रमनगरा बुझिया में दांये किनारे की ओर कटान जारी रखे हुए थी। शनिवार को वमनी नदी का जलस्तर कम होने के बाद शारदा ने अब बांये किनारे पर कटान शुरू किया है। इससे रमनगरा बुझिया के लोगों को कुछ राहत मिली है। यहां शनिवार को किसानों की परवल, गन्ना व धान सहित अन्य फसलों की भूमि का धीमी गति से कटान जारी रहा। बाढ़ की आशंका के चलते बुझिया निवासी ज्ञानेंद्र विश्वास ने भी अपने पक्के घर को तोड़ डाला और उसका मलबा डनलप में भरकर सुरक्षित स्थान पर ले जाना शुरू कर दिया। बाढग़्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक ब्रजेंद्र राना व लेखपाल पूरन सिंह ने बताया कि बाढ़ से बेघर हो चुके रमनगरा बुझिया के आजम अंसारी को जल्द ही सहायता चेक दिया जाएगा। अन्य बाढ़ पीड़ितों की भी जल्द ही सूची बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलडेंगा में स्पर का कटान जारी
नलडेंगा में शारदा नदी कुछ दिन पूर्व यहां बने डेढ़ सौ मीटर लंबे पत्थर के स्पर के आधे भाग का कटान कर चुकी है। इधर अब नदी ने शेष बचे भाग का लूप बनाकर कटान शुरू कर दिया है। इस स्पर से मार्जनल बांध मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। यदि यह स्पर कटता है तो मार्जनल बांध को भी बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।


देवहा में दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
पीलीभीत। डूनी डैम बैराज से देवहा नदी में शनिवार को दस हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढ़ता देख निचले इलाके में रह रहे लोगों में खलबली मची हुई है। हालांकि अभी बाढ़ जैसे हालात तो नहीं बने हैं, लेकिन बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़ा गया तो नदी का पानी निचले इलाकों में घुस सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed