फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda river again changed direction, now village Chandia started moving away from Hazara

Pilibhit News: शारदा नदी ने फिर बदला रुख, अब गांव चंदिया हजारा से होने लगी दूर

Tue, 29 Aug 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 29 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sharda river again changed direction, now village Chandia started moving away from Hazara
शारदा नदी तट पर पूजा करते लोग । संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी ने एक बार फिर रुख बदल लिया है। नदी की धार अब गांव चंदिया हजारा से करीब एक किलोमीटर दूर चली गई है। गांव किनारे अब नाममात्र के लिए ही पानी बह रहा है। कटान और नदी के कहर से निजात मिलने पर सोमवार को गांव चंदिया हजारा के लोगों ने नदी तट पर एकत्र होकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

शारदा नदी जलस्तर कम होने पर तेजी से कटान तेजी करती है और अक्सर अपना रुख बदल लेती है। यही वजह है कि धनारा घाट के समीप नदी की चौड़ाई करीब पांच किलोमीटर हो गई है। कई साल पहले यहां नदी दूसरी ओर बहती थी। तब शारदा पार के गांवों में भारी तबाही मचाती थी।
विज्ञापन

चार साल पहले नदी रुख बदलकर गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के समीप आ गई थी। बुधवार को नदी उफनाने के बाद जब रविवार से जलस्तर कम होना शुरू हुआ तो नदी ने बहाव का रुख एक बार फिर बदल लिया। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि नदी का रुख बदलने पर अब मुख्य धारा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर चली गई है। गांव के नजदीक बह रही धारा में अब बहुत कम पानी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी का जलस्तर कम होने पर भी सोमवार को गांव चंदिया हजारा के पास कटान नहीं हुआ। प्रधान ने बताया कि नदी की बाढ़ से हो रही तबाही और कटान रुकने पर पूजा-अर्चना करने की मनौती मांगी थी। इसके पूरे होने पर सोमवार को नदी तट पर पूजा-अर्चना कर प्रसाद बांटा गया। इसमें गांव के अधिकांश लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed