फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sharda nahar

19 साल बीते, नहीं हुआ शासनादेश का पालन

Fri, 30 Jan 2015 11:56 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 30 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
sharda nahar
 जिले का वन महकमा प्रदेश शासन के एक आदेश का 19 साल बीतने के बाद भी पालन नहीं कर सका है। इसके चलते न केवल वन विभाग की जमीन खुर्द-बुर्द हो रही है बल्कि वन क्षेत्रों में अवैध कटान का सिलसिला भी जारी है। बैल्हा वन क्षेत्र में छह दिन पूर्व वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को इसी लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है। मामले में बैल्हा के ग्राम प्रधान सहित 300 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

प्रदेश शासन ने वर्ष 1995 में प्रदेश भर के सभी जनपदों के वन क्षेत्रों को उन्हीं जनपदों की वन रेंजों में समायोजित करने का आदेश दिया था। इसके बाद पीलीभीत वन प्रभाग में पड़ने वाली सुरई रेंज व खटीमा रेंज को उधम सिंह नगर में ट्रांसफर कर दिया था। इस बीच लखीमपुर खीरी वन प्रभाग के संपूर्णानगर रेंज में पड़ने वाले वन क्षेत्र को जब हस्तांतरित करने कीकार्रवाई शुरू हुई तो तत्कालीन अफसरों ने शारदा नदी के इस पार का इलाका अपने कब्जे में ले लिया लेकिन शारदा नदी के दूसरे पार का इलाका का भौतिक सत्यापन न होने की बात कहते हुए लेने से इंकार कर दिया था। शासन स्तर से दबाव पड़ने पर 1883 हेक्टेयर बैल्हा वन क्षेत्र को हस्तांतरित करवा लिया गया लेकिन जनपद की सीमा में पड़ने वाले संपूर्णानगर रेंज का इलाका छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

यही नहीं, संपूर्णानगर रेंज का इलाका छोड़ देने के कारण शारदा पार कोई वन चौकी नहीं खोली जा सकी। बैल्हा वन क्षेत्र की राजपुर सिमरा स्थित वन चौकी से ही देखरेख की जा रही है। इस कारण कई बार अतिक्रमणकारी वन भूमि पर कब्जे के प्रयास भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराही रेंज का बैल्हा वन क्षेत्र शारदा नदी की बदलती धारा के चलते पूर्व के अफसरों ने संपूर्णानगर वन रेंज की देखरेख में छोड़ दिया था। टाइगर रिजर्व का दायरा बढ़ाने के लिए उसको हस्तांतरित कराकर अब अपने कब्जे में लेने के साथ वहां वन कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
- मोहम्मद शहनियाज, वन क्षेत्राधिकारी, बराही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed