फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda Dam in danger, emergency gates opened after a decade and a half

Pilibhit News: खतरे में शारदा डैम, डेढ़ दशक बाद खोले आपातकालीन फाटक

Thu, 20 Jul 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 20 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sharda Dam in danger, emergency gates opened after a decade and a half
कलीनगर। लगातार जर्जर होता जा रहा शारदा डैम खतरे में हैं। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग के अभियंताओं को डेढ़ दशक बाद पानी का दबाव कम करने के लिए डैम के आपातकालीन फाटक खोलने पड़े हैं। हालांकि अभियंताओं का दावा है कि खराबी के चलते मरम्मत के लिए फाटक खोले गए हैं। सूत्रों की मानें तो डैम की जर्जर हालत और शारदा नदी में बाढ़ की स्थिति को भांपते हुए फाटकों को खोला गया है।
विज्ञापन

जनपद के तराई इलाके में 22 किलोमीटर लंबा शारदा सागर डैम है। इसका 17 किलोमीटर हिस्सा पीलीभीत और आगे का पांच किलोमीटर का भाग उत्तराखंड की सीमा में पड़ता है, लेकिन देखरेख की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के शारदा सागर खंड पर है। डैम में भंडारित पानी हरदोई ब्रांच नहर (खारजा नहर) से निकाला जाता है। इससे न सिर्फ पीलीभीत बल्कि उन्नाव, रायबरेली तक 10 से अधिक जिलों में फसलों की सिंचाई होती है।
विज्ञापन

मरम्मत के अभाव में लंबे समय से डैम जर्जर है। उसकी दीवारों की कमजोर हालत को देखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से कई बार प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया, लेकिन मंजूरी न मिलने से स्थिति बिगड़ती जा रही है। आलम यह है कि एक सप्ताह पूर्व बरसात के बीच शारदा सागर खंड के अभियंताओं को 15 साल बाद डैम के सातवें किलोमीटर पर स्थित आपातकालीन फाटकों को खोलना पड़ा है। इसके लिए कई जनपदों के अधीक्षण अभियंताओं की मध्यस्थता के बाद अनुमति मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
10 करोड़ का प्रस्ताव शासन में अटका
शारदा डैम की हालत जर्जर होती जा रही है। मरम्मत के लिए शारदा सागर खंड की ओर से करीब 10 करोड़ की लागत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिल सकी है। पूर्व में गर्मी के दौरान तेज हवा चलने पर पानी के थपेड़ों से सात किलोमीटर दायरे में डैम के भीतरी हिस्से में लगी सीमेंट की पिचिंग के अलावा पत्थर भी उखड़ गए थे। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। तब विभाग ने कुछ अस्थाई कार्य कराए। अब इन्हीं सब खतरों को भांपते हुए विभाग ने आपातकालीन फाटक खोल दिए हैं।
000
फाटक खुलने से बह रहीं लाखों की मछली

डैम के आपातकालीन फाटक खोलने से तेज बहाव के साथ पानी शारदा नदी में जा रहा है। इससे डैम की मछलियां भी पानी के बहाव के साथ बह रही हैं। हालांकि मत्स्य विभाग की ओर से बरेली के ठेकेदार को डैम में मछली पकड़ने का ठेका दिया गया है, लेकिन इन दिनों मछलियों का प्रजनन काल होने की बजह से उन्हें पकड़ने पर प्रतिबंध है।
000
इन परिस्थितियों में खोला जाता है आपातकालीन फाटक

22 किलोमीटर लंबा शारदा सागर डैम बनाते समय सुरक्षा के लिहाज से सातवें किलोमीटर पर आपातकालीन फाटक लगाए गए थे। फाटकों से डैम के बाहरी क्षेत्र में नहर की खुदाई कर कुछ दूरी पर गुजर रही शारदा नदी से मिलाया गया। आपातकालीन फाटक को डैम में भंडार पानी को अचानक कम करने या फिर बाढ़ समेत अन्य आपात स्थिति के समय ही खोला जा सकता है।

00
वर्जन
डैम के आपातकालीन फाटकों में खराबी के चलते मरम्मत कराई जा रही है। विभागीय मुख्यालय से अनुमति के बाद फाटकों को खोला गया है। - मुकेश कुमार चंद्र, सहायक अभियंता, शारदा खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed