{"_id":"64b58b53b478c917d7005d84","slug":"sharda-cutting-fast-near-nomans-land-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-1259-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नोमैंस लैंड के निकट शारदा तेजी से कर रही कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नोमैंस लैंड के निकट शारदा तेजी से कर रही कटान
Tue, 18 Jul 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
नोमैंस लैंड के निकट गोलाई में भूकटान करती शारदा नदी।
कलीनगर। नौजल्हा क्षेत्र में नोमैंस लैंड के निकट शारदा नदी ने कटान तेज कर दिया है। नदी का पानी गोलाई में लगातार काटन कर रहा है। सोमवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने राजस्व टीम के साथ नौजल्हा और नगरिया खुर्द कलां क्षेत्र में पहुंचकर कटान की स्थिति देखी। सिंचाई विभाग के अभियंताओं जरूरी बचाव कार्य करने के निर्देश दिए।
शारदा नदी ने कलीनगर तहसील क्षेत्र में नोमैंस लैंड के निकट नौजल्हा क्षेत्र में दो दिन पहले कटान शुरू किया था। जानकारी होने के बाद सिंचाई विभाग की ओर से कटान रोकने के लिए बंबूक्रेट लगवाए जाने लगे। जलस्तर कम होने के बाद कटान और तेज हो गया है। नदी बाढ़ नियंत्रण योजनाओं के बीच में गोलाई में कटान कर आगे बढ़ रही है।
सोमवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने नौजल्हा और नगरिया खुर्द कला का दौरा किया। कटान की स्थिति को देख अभियंताओं को निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीणों से बातचीत कर जरूरी जानकारियां साझा की। एसडीएम ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार बाढ़ को लेकर सभी तैयारियां पूरी की गई है।