फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharanshu of Shahjahanpur tops in 100 meter boys race, Neha of Bareilly tops in girls race.

Pilibhit News: 100 मीटर बालक दौड़ में शाहजहांपुर के शरांशु, बालिका में बरेली की नेहा अव्वल

Sun, 26 Nov 2023 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sharanshu of Shahjahanpur tops in 100 meter boys race, Neha of Bareilly tops in girls race.
गांधी स्टेडियम में सभाग स्तरीय खेल कूद समारोह में मार्च पास्ट में शामिल ​खिलाड़ी । संवाद
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में शनिवार को अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से आयोजित संभाग स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें कई जनपदों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

ध्वजारोहण के बाद उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्यमंत्री बलराज पासी ने झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता शुरू कराई। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शाहजहांपुर के शरांशु, बालिका 100 मीटर दौड़ में बरेली की नेहा, बालक 200 मीटर दौड़ में हाथरस के बॉबी, बालिका 200 मीटर दौड़ में बरेली की झलक, बालक 400 मीटर दौड़ में पीलीभीत के शोभित, बालिका 400 मीटर दौड़ में पीलीभीत की भावना प्रथम रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा कबड्डी, कुश्ती, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पूरनपुर, पीलीभीत, हाथरस, मथुरा, बल्लभगढ़ (हरियाणा), नूह (मेवात) आदि अंचल के चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, अनिल कमल, आरती अग्रवाल, मंगला प्रसाद, रविंद्र, मनोज चौधरी, मनोहर लाल, प्रमोद, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे।

गांधी स्टेडियम में सभाग स्तरीय खेल कूद समारोह में मार्च पास्ट में शामिल खिलाड़ी । संवाद

गांधी स्टेडियम में सभाग स्तरीय खेल कूद समारोह में मार्च पास्ट में शामिल खिलाड़ी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed