{"_id":"58fcbea24f1c1bff568b65a4","slug":"sharada-builds-third-edge-people-s-problems-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा ने बनाई तीसरी धार, लोगों की दिक्कत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा ने बनाई तीसरी धार, लोगों की दिक्कत बढ़ी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नदी में बढ़े जलस्तर पर नदी की तीसरी धार बनने से शारदा में बने कच्चे रास्ते से वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया है। तीसरी धार के समीप वाहन फंस जाते हैं। इसके चलते छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद है। इससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। शारदा नदी में दो दिन पहले जलस्तर बढ़ गया था। जलस्तर तो अब कम हो गया, लेकिन शारदा नदी की दोनों धार के ऊधर तीसरी धार बन गई। इसके चलते कच्चे मार्ग पर शारदा का पानी बहने से वहां कीचड़ हो जाने से बड़े वाहन फंसकर बमुश्किल निकल पा रहे हैं। जबकि चार पहिया छोटे वाहन फंस रहे हैं। इससे छोटे वाहन सवारों को भारी असुविधा हो रही है। तहसील क्षेत्र के शारदा नदी पार इलाके में शारदा नदी पर पांटून पुल से आवागमन होता है। बरसात में बाढ़ की आशंका पर पुलिस जून माह में हर साल पुल हटा लिया जाता है और अक्तूबर माह में चालू कर दिया जाता है। कई साल से नदी की दो धारें बनने से दोनों धारों पर पांटून पुल बनता है। अब नदी की तीन धाराएं हो गई हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम कुरैशी ने बताया कि तीसरी धार के रूप में नाला बहना शुरू हुआ है। नाले को शीघ्र ही मिट्टी से भरे कट्टे डलवाकर बंद करवा दिया जाएगा। ताकि नदी में बने रास्ते से वाहनों का आवागमन सुचारु हो सके।
विज्ञापन