फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shahjahanpur beats Pilibhit by 51 runs in Veteran Cricket League

Pilibhit News: वेटरन क्रिकेट लीग में शाहजहांपुर ने पीलीभीत को 51 रन से हराया

Mon, 27 Nov 2023 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 27 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur beats Pilibhit by 51 runs in Veteran Cricket League
एलएच चीनी मिल स्टेडियम में ​खिलाड़ियो के साथ मौजूद मुख्यअति​थि । स्रोत -आयोजक
पीलीभीत। यूपी वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शहर के एलएच स्टेडियम में लीग मैच पीलीभीत और शाहजहांपुर के बीच खेला गया। इसमें शाहजहांपुर की टीम ने पीलीभीत को 51 रन से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच शाहजहांपुर के खिलाड़ी इरफान रहे।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला शाहजहांपुर के कप्तान मनोज कुमार ने किया। निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर टीम ने 137 रन बनाए। इरफान ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। मोहम्मद नईम ने 27, अजीत ने 15 रन का योगदान दिया। पीलीभीत की ओर से प्रफुल्ल दीक्षित ने दो, रियाज, सुरेंद्र सिंह बोरा, जगदीश व मनोज ने एक-एक विकेट लिया। 138 रन का पीछा करने उतरी पीलीभीत की टीम शुरुआती ओवरों में ही लड़खड़ाने लगी। ओपनर प्रफुल्ल दीक्षित 10 रन पर तीसरे ओवर में आउट हो गए। राजेश ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। मनोज 20, सुरेंद्र बोरा 11 रन का योगदान दिया। चार खिलाड़ी बिना रन बनाए ही आउट हो गए। पूरी टीम 19वें ओवर में ही 86 रन बनाकर आउट हो गई। इससे पहले मैच का उद्घाटन उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलराज पासी और समापन बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने किया। इस दौरान एसोसिएशन के संरक्षक अनिल महेंद्रू, अध्यक्ष डॉ. दीपक गंगवार, संजय सहगल, मोहित अग्रवाल, हरीश दुलवानी, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed