फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shahjahanpur and Bareilly become divisional champions in hockey

Pilibhit News: हाॅकी में शाहजहांपुर और बरेली बना मंडल चैंपियन

Sun, 03 Sep 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur and Bareilly become divisional champions in hockey
गांधी स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी । संवाद
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में शनिवार को मंडल स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए। अंडर-14 व 19 बालक वर्ग में शाहजहांपुर की टीम विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में बरेली ने जीत हासिल की। ये टीमें अब गोरखपुर में 20 सितंबर से होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में शनिवार को मंडलीय विद्यालय स्तरीय बालक-बालिका वर्ग अंडर-14 व 19 हॉकी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन ड्रमंड कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेंद्र गंगवार एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में मंडल के चारों जिलों बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं व पीलीभीत की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच अंडर-19 बालिका वर्ग में पीलीभीत को बरेली ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित किया। अंडर-14 बालिका वर्ग के मैच में बरेली ने पीलीभीत को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से पराजित किया। इसके बाद बालक वर्ग अंडर-14 का मैच शाहजहांपुर व पीलीभीत के मध्य खेला गया। इसमें शाहजहांपुर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग के मैच वर्ग में शाहजहांपुर ने बरेली को 1-0 से हराया। फाइनल मैच पीलीभीत और शाहजहांपुर के मध्य खेला गया। इसमें शाहजहांपुर ने पीलीभीत को 3-2 से हरा दिया। प्रतियोगिता का संचालन जिला खेल सचिव राजेश शुक्ला ने किया। निर्णय की भूमिका में यासीन अहमद, प्रशांत शुक्ला, जयप्रकाश तथा प्रगति सिंह रहीं।

गांधी स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद

गांधी स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed