फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sexually exploited on the pretext of marriage, demanded five lakhs in dowry

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, दहेज में मांगे पांच लाख

Mon, 12 May 2025 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sexually exploited on the pretext of marriage, demanded five lakhs in dowry
घुंघचाई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि दो दिन पूर्व युवती को अपने घर ले जाने के बाद आरोपी ने पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि घर की एक युवती को गांव के ही युवक ने चार साल पूर्व प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसका यौन शोषण करता रहा। जानकारी होने पर परिजनों ने कई बार युवक से शादी की बात की। वह टाल-मटोल करता रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक दो दिन पूर्व रात में युवती को अपने घर पर ले गया। जानकारी होने पर युवती के परिजन वहां पहुंचे और शादी करने की बात कही। इस पर आरोपी शादी में पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर आरोपी पक्ष ने पीड़ित को अभद्रता कर घर से भगा दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है। गांव पहुंचकर भी जानकारी जुटाई। इसको लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी चली। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed