फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sewing machine, 50 bags and cash stolen from shop

Pilibhit News: दुकान से सिलाई मशीन, 50 बैग और नकदी चोरी

Mon, 07 Aug 2023 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 07 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sewing machine, 50 bags and cash stolen from shop
पूरनपुर। शेरपुर रोड पर एपी इंटर कॉलेज के पास स्थित दुकान से चोरों ने सिलाई मशीन, 50 बैग और 790 रुपये चोरी कर लिए। तहरीर पुलिस को दी गई है। इसके अलावा शेरपुर क्रॉसिंग के समीप चौकीदार को टोकने पर चोर ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने चोर को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव ढका जमीमा पूरनपुर निवासी मोहम्मद साहिल ने बताया कि शेरपुर रोड पर उनकी बैग की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान से सिलाई मशीन, 50 बैग और 790 रुपये चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी रविवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर हुई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इधर, मोहल्ला अहमदनगर निवासी अजीम 20 शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप सब्जी की दुकानों की चौकीदारी करते हैं। अजीम ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे चोर ने सब्जी की एक दुकान से आलू की बोरी चोरी कर ली। टोकने पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed