फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Severe heat increases skin problems, 260 patients reach OPD

Pilibhit News: भीषण गर्मी से बढ़े त्वचा रोगी, ओपीडी में पहुंचे 260 मरीज

Fri, 22 May 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Severe heat increases skin problems, 260 patients reach OPD
जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेष कक्ष के बाहर उमड़ी भीड़। संवाद
पीलीभीत। भीषण गर्मी और उमस अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। तापमान बढ़ने के साथ ही त्वचा रोगों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित 260 मरीजों ने उपचार और परामर्श लिया। चिकित्सकों का कहना है कि लगातार पसीना आने और तेज धूप के संपर्क में रहने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहले रोजाना करीब 130 से 150 त्वचा रोगी पहुंचते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह संख्या बढ़कर 200 के पार पहुंच गई है। मरीजों में दाद, खाज, खुजली, लाल दाने और त्वचा झुलसने जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि गर्मी में शरीर पर लंबे समय तक पसीना बने रहने से फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
यह संक्रमण खासतौर पर पीठ, हाथ, बगल और जांघों में अधिक देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेज धूप में लंबे समय तक रहने से त्वचा पर सीधा असर पड़ता है और त्वचा झुलसने के मामले भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, सूती कपड़े पहनें और तेज धूप में निकलने से बचें। बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढककर रखने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की भी सलाह दी गई है। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि जिला अस्पताल में त्वचा रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed