{"_id":"974fa73cca04c402b936357ebb6d1398","slug":"seventh-day-relay-hunger-strike-picketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रमिक अनशन के सातवें दिन धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रमिक अनशन के सातवें दिन धरना दिया
Pilibhit
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का अन्याय और उत्पीड़न के विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने क्रमिक अनशन स्थन पर पहुंचकर धरना दिया। आईबेफ ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन अपना समर्थन पत्र सौंपा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को दिया।
विज्ञापन
नेहरू ऊर्जा उद्यान में चल रहे क्रमिक अनशन के सातवें दिन कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। रविवार को क्रमिक अनशन पर खेमपाल सिंह, गोविंदराम, लालकरन, महेशपाल, सीताराम लोधी, तसलीम खां, हरीशंकर बैठे। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के नाम संबोधित ज्ञापन कार्यालय में उनके प्रतिनिधि को सौंपा। ऑल इंडिया वैकवर्ड एंप्लपाइज फेडरेशन (आईबेफ) के जिलाध्यक्ष प्रेमसागर पटेल व प्रवक्ता डॉ. अश्वनी गंगवार नेे धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन पत्र सौंपा। धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय बात को दोहरात हुए कहा कि पर्याप्त तथ्य व सक्ष्य आरक्षण के औचित्य को दर्शाता है तो रिजर्वेशन दन प्रमोशन चालू रखा जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़कर प्रति संधित्व का पक्ष उठाने की जरुरत है। मीना कुमारी ने कहा कि भारत में प्रमोशन में रिजर्वेशन के तथ्य को किसी भी राज्य सरकार के आगे नही बढ़ाया। 2007 में प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हित को देखते हुए रिजर्वेशन इन प्रमोशन को अनुवर्ती ज्येष्ठता के साथ लागू किया, अब केंद्र सरकार इसे संसद में पास करे। इसमें रफीक अहमद, मोहम्मद शब्बीर, विवेक भारती, मनोज कुमार, लालाराम भारती, रामसिंह, अवधेश कुमार सिंह, अकित आदि लोग मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता श्यामलाल गौतम व संचालन जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गौतम ने किया।
विज्ञापन