{"_id":"673e19f82e6d7b5af8098062","slug":"seven-sugar-mill-workers-injured-one-critical-after-trolley-overturns-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125908-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रॉली पलटने से सात चीनी मिल कर्मी घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रॉली पलटने से सात चीनी मिल कर्मी घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
बीसलपुर सीएचसी में भर्ती हादसे में घायल कर्मचारी।संवाद
बीसलपुर। खुदागंज मार्ग पर गांव अमृता खास के पास बुधवार को ट्रॉली पलटने से सात मिल कर्मी घायल हो गए हैं। सभी को सीएचसी लाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्नाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि मिल कॉलोनी में रहने वाले सात मिल कर्मी बुधवार को गन्ना क्रय केंद्र लगाने का सामान लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से बरसिया जा रहे थे। रास्ते में गांव अमृता खास के पास संतुलन बिगड़ जाने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर सोमपाल चला रहा था।
ट्रॉली पलटने से उसमें सवार किरनपाल, रमाकांत, लालता प्रसाद, परशुराम, मुनेंद्र कुमार, सत्यपाल और मदनलाल घायल हुए हैं। लालता प्रसाद के दाहिने हाथ की सभी उंगलियां कट गईं हैं। राहगीरों ने पलटी ट्रॉली में दबे घायलों को बाहर निकाला। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इसी बीच सूचना मिलते ही चीनी मिल के अधिकारी और कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। मामला संज्ञान में आने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल लालता प्रसाद को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।