{"_id":"587f9cb24f1c1b6f2eefe090","slug":"seven-sugar-cane-mills-3856-29-million-outstanding","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात चीनी मिलों पर गन्ने का 3856.29 लाख बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात चीनी मिलों पर गन्ने का 3856.29 लाख बकाया
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की सात चीनी मिलें किसानों का भुगतान समय से नहीं कर पा रहीं है। इन मिलों पर किसानों का 3856.29 लाख रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। गन्ने का उत्पादन अधिक होने पर पूरनपुर के अलावा पीलीभीत, बरखेड़ा, पलिया, मकसूदापुर, गुलरिया, संपूर्णानगर को गन्ना आवंटित किया जाता है। पूरनपुर चीनी मिल 15 जनवरी तक 10.40, पीलीभीत 4.32, बरखेड़ा 1.76, पलिया 2.88, मकसूदापुर 2.74, गुलरिया 3.21, संपूर्णानगर 0.02 लाख क्विंटल गन्ना खरीद कर चुकी है। पूरनपुर चीनी मिल 21 दिसंबर, पीलीभीत चीनी मिल 11 जनवरी, बरखेड़ा 16 नबंवर, पलिया 14 नवंबर, मकसूदापुर 23 नवंबर और गुलरिया सात जनवरी तक खरीदे गए गन्ना का भुगतान कर चुकी है। सहकारी गन्ना सचिव टीएन त्रिपाठी नेे बताया कि पूरनपुर चीनी मिल पर 1578.63, पीलीभीत चीनी मिल पर 170.23, बरखेड़ा चीनी मिल पर 774.70, पलिया चीनी मिल 849.37, मकसूदापुर चीनी मिल पर 653.47, गुलरिया चीनी मिल पर 124.62 और संपूर्णानगर चीनी मिल पर 5.27 लाख रुपये गन्ना मूल्य का बकाया है। उन्होंने बताया कि संर्पू्णानगर चीनी मिल ने अब तक कोई भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन