फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven people including an innocent rider injured in a collision with a truck

Pilibhit News: ट्रक से भिड़ंत में इको सवार एक मासूम समेत सात लोग घायल

Thu, 20 Jul 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 20 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Seven people including an innocent rider injured in a collision with a truck
क्षतिग्रस्त वाहन को हटवती पुलिस । संवाद
पीलीभीत। पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग पर इको और ट्रक की टक्कर में इको में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीराें ने बमुश्किल घायलों को कार से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव दिलवारपुर निवासी राजेश्वरी देवी ने बताया है कि उनका भाई कमलेश जिला कारागार में बंद है। उससे मुलाकात करने के लिए वह अपने छह माह के बेटे अभि, बुआ अनीता देवी, दादी फूलमती, भाई धर्मवीर के साथ बुधवार को किराए पर इको करके पीलीभीत आ रही थीं। कार प्रदीप कुमार चला रहा था।
विज्ञापन

कार गजरौला के नजदीक पहुंची तभी पीलीभीत की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। दुर्घटना में इको चालक बरखेड़ा के गांव आमडार निवासी मनोज के अलावा धर्मवीर, राजेश्वरी, फूलमती, अनीता, मासूम अभि और सोमवीर घायल हो गए। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इको चालक मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

क्षतिग्रस्त वाहन को हटवती पुलिस । संवाद

क्षतिग्रस्त वाहन को हटवती पुलिस । संवाद

क्षतिग्रस्त वाहन को हटवती पुलिस । संवाद

क्षतिग्रस्त वाहन को हटवती पुलिस । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed