फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven people from two sides were injured in the fight, one is in critical condition

Pilibhit News: झगड़े में दो पक्षों के सात लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Tue, 15 Oct 2024 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Seven people from two sides were injured in the fight, one is in critical condition
बीसलपुर सीएचसी में भर्ती घायल ललित।संवाद
बीसलपुर। दो पक्षों में दो बार हुए झगड़े में दोनों ओर से सात लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। एक पक्ष ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। दूसरे पक्ष की तहरीर अभी पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के गांव बेनीपुर के एक ग्रामीण के घर रविवार की रात देवी जागरण था। इस कार्यक्रम में गांव के ही ललित गंगवार और वीरेंद्र गंगवार की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करा दिया। सोमवार को सुबह लगभग नौ बजे नगर में रामलीला रोड पर दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया। उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में पहले पक्ष के ललित गंगवार, उनका भाई सोनू, ओमेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के वीरेंद्र, उनकी पत्नी सुनीता, पुत्र अभिषेक और पुत्री कामिनी को भी चोटें आईं। मारपीट के बाद दोनों पक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराने गए। वहां दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट हो गई, जिससे हड़क़ंप मच गया। मरीजों में भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने अपने कुछ अन्य परिचितों को भी बुला लिया था।

ऐसे कुछ मरीज बिना दवा लिए ही चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया और अपनी मौजूदगी में दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। गंभीर रूप से घायल ललित गंगवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष की सुनीता गंगवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पहले पक्ष के ललित गंगवार, सोनू गंगवार और ओमेंद्र गंगवार (तीनों सगे भाई) के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

बीसलपुर सीएचसी में भर्ती घायल ललित।संवाद

बीसलपुर सीएचसी में भर्ती घायल ललित।संवाद

बीसलपुर सीएचसी में भर्ती घायल ललित।संवाद

बीसलपुर सीएचसी में भर्ती घायल ललित।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed