फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven including an innocent child injured after roof of kutcha house collapses

Pilibhit News: कच्चे मकान की छत गिरने से मासूम सहित सात घायल

Tue, 21 May 2024 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Seven including an innocent child injured after roof of kutcha house collapses
ग्राम उमरिया में गिरा मकान । स्रोत - ग्रामीण
पीलीभीत/बरखेड़ा। कच्चे घर की छत गिर जाने से एक ही परिवार के मासूम समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से मलबे से निकालकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव उमरिया निवासी सर्वेश कुमार पुत्र मोतीराम का मिट्टी का मकान है। इसमें तीन कमरे हैं। रविवार की सुबह पांच बजे एक कमरे की छत गिर जाने से सर्वेश (24), उसकी गर्भवती पत्नी गुलशन (20), अरविंद कुमार (21), उसकी पत्नी छाया (19), पुत्र आयुष (02), उमेश (18) और गुड्डू (16) मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को मलबे के नीचे से निकाला। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बरखेड़ा भिजवाया गया। जहां सर्वेश की गर्भवती पत्नी गुलशन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed