फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven day long Maha Yagya started with Kalash Yatra

Pilibhit News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

Thu, 30 May 2024 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Seven day long Maha Yagya started with Kalash Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुंघचाई। पांच कुंडीय विष्णु महायज्ञ का सात दिवसीय कार्यक्रम विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। महिला और पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए। नदी से जल लाकर गांव के देव स्थानों पर चढ़ाया गया।
गांव जनकापुर के बस अड्डे पर स्थित धार्मिक स्थल पर हर साल की तरह इस बार भी द्वितीय पांच कुंडीय विष्णु महायज्ञ प्रारंभ हुआ। बृहस्पतिवार को पहले दिन बदायूं से आए यज्ञ आचार्य संजीव दीक्षित ने वैदिक विधि विधान से कलश का पूजन कराया। उसके बाद सभी लोग गाजे-बाजे के साथ धार्मिक उद्घोष करते हुए कलश यात्रा लेकर निकले। कलश यात्रा क्षेत्र के इकोत्तरनाथ शिव मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

यहां हवन पूजन करने के बाद पवित्र गोमती नदी से जल लेकर वापस गांव आए। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान यहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने धार्मिक उद्घोष लगाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। पवित्र जल प्रमुख देवी स्थानों पर चढ़ाया गया। वैदिक विधि विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम सात दिनों तक चलेगा। जिसमें निरंतर भागवत कथा होगी। यहां पर प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान जमुना प्रसाद वर्मा, विनोद वर्मा, प्रमोद कुमार, महेंद्र वर्मा, राजाराम, सूरज पाल, सुरजीत, तोताराम सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed