फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven day Gomti Mahotsav from today

Pilibhit News: सात दिवसीय गोमती महोत्सव आज से

Sat, 25 Nov 2023 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seven day Gomti Mahotsav from today
सफाई के बाद जगमगाता गोमती उद्धगम स्थल । संवाद
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल पर सात दिवसीय गोमती महोत्सव शनिवार से शुरू होने जा रहा है। महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दुकानें लगना शुरू हो चुकी हैं। इन सात दिनों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा कवि महोत्सव भी होगा।
विज्ञापन


माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल पर ग्रीष्म एवं शरद कालीन महोत्सव का आयोजन बरसों से होता आ रहा है। इस बार शनिवार से कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर यह महोत्सव शुरू हो रहा है। महोत्सव को लेकर ट्रस्ट के अध्यक्ष कलीनगर एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बीडीओ पूरनपुर और तहसीलदार के साथ महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पहले दिन रंगोली कार्यक्रम के अलावा दीप महोत्सव होगा। रात में राधे-राधे कार्यक्रम होगा। महोत्सव के दौरान सात दिन तक सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन कवि सम्मेलन होगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। गोमती उद्गम स्थल की रंगाई-पुताई करने के साथ ही इसे रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से यहां पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed