{"_id":"5a785dac4f1c1bb1208b76de","slug":"seven-centre-administrators-removed-ahead-of-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: सात केंद्र व्यवस्थापक हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: सात केंद्र व्यवस्थापक हटाए
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Mon, 05 Feb 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पूर्व ही डीआईओएस ने सात परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को हटाते हुए उनके स्थान पर नए केंद्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदारी सौंपी है। बताते हैं कि यह कार्रवाई केंद्र व्यवस्थापकों की मिली शिकायतों अन्य कारणों के चलते की गई है।
शासन ने इस बार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में भी काफी सख्ती बरती। ऑनलाइन डाटा लेने के बाद शासन स्तर से ही परीक्षा केंद्र तय किए गए। इसको लेकर परीक्षा केंद्र बनने वाले जिले के कई वित्तविहीन विद्यालयों का पत्ता साफ हो गया। इधर जिले में परीक्षाएं नकलविहीन संपन्न हो, इसको लेकर डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बोर्ड परीक्षा से पूर्व ही जिले के सात परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को हटा दिया। उन्होंने बताया कि वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में केंद्र व्यवस्थापक रामजानकी शुक्ला के स्थान पर रोहिताश कुमार गंगवार को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है, जबकि एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर में दीनदयाल शर्मा के स्थान पर प्रवक्ता टीएच खान, यदुवंशी बालिका इंटर कॉलेज ढकरिया हरैया में सतीश कुमार के स्थान पर जेपी गंगवार, गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनापुर शाहगढ़ में विनोद कुमार द्विवेदी के स्थान पर राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, जीएम इंटर कॉलेज अमखिडिय़ा में सतीश चंद्र गंगवार के स्थान पर लोकेश कुमार व जन कल्याण इंटर कॉलेज अमखेड़ा में लोकेश कुमार के स्थान पर संजय कुमार को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि मिली शिकायतों आदि के आधार पर केंद्र व्यवस्थापक बदले गए हैं। कुछ के अस्वस्थ होने के चलते बदलाव किया गया है।
बीसलपुर में 20 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
बीसलपुर। एसडीएम सूरज कुमार यादव ने बताया कि इस तहसील क्षेत्र में बनाए गए सभी 20 बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इन सभी का सत्यापन सेक्टर मजिस्ट्रेटों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से करा लिया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सामूहिक नकल होने की आशंका में यदुवंशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढकरिया के केंद्र व्यवस्थापक सतीश कुमार यादव को हटाकर उनके स्थान पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुहिचा के प्रधानाचार्य जेपी गंगवार को नया केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।