फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Setu Nigam will build Daga Bridge, Bhaga Bridge will also be constructed

Pilibhit News: सेतु निगम बनाएगा डगा पुल, भगा पुल का भी होगा निर्माण

Tue, 15 Apr 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Setu Nigam will build Daga Bridge, Bhaga Bridge will also be constructed
प्रका​शित खबर
पीलीभीत। 100 वर्ष की मियाद पूरी कर चुके पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर के क्षतिग्रस्त डगा पुल का निर्माण सेतु निगम कराएगा। सिंचाई विभाग के पत्र पर लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल की जांच के बाद यह जिम्मेदारी सेतु निगम को सौंपी गई है। बता दें कि हरदोई ब्रांच नहर के डगा पुल में दरारें पड़ने से यातायात सात मार्च से बंद है। यहां खास यह है कि सेतु निगम को ही अमरिया क्षेत्र के भगा पुल के निर्माण की भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन




सिंचाई परियोजना का मुख्यालय कलीनगर तहसील के बाइफकेशन में है। वनबसा से आने वाली शारदा की मुख्य नहर से बाइफरकेशन के बाद हरदोई ब्रांच के लिए नहर निकाली गई है। ब्रिटिशकाल के दौरान निकाली गई इस नहर पर जनपद सीमा में चार पुल बनाए गए। इसमें बाइफरकेशन के बाद पहला पुल पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर डगा गांव के पास है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर के डगा पुल में सात मार्च की रात दरारें देखे जाने पर पुल से आवागमन बंद करा दिया गया था। पुल से आवागमन बंद होने से लोगों को सौ मीटर के बजाय दो से पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन




एक माह बीतने के बाद भी सिंचाई और लोक निर्माण विभाग पुल निर्माण की रूपरेखा तय नहीं कर सके। इसको लेकर अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘एक माह बाद भी डगा पुल के निर्माण की योजना नहीं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर का डीएम संजय कुमार सिंह ने संज्ञान लिया। सिंचाई और लोक निर्माण विभाग से पुल निर्माण की स्थिति और देरी का कारण पूछा। निर्माण कौन कराएगा, इसकी जानकारी ली। पता चला कि डगा पुल का निर्माण सेतु निगम के जिम्मे दिया गया है। जल्द ही निरीक्षण और प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








हरदोई ब्रांच नहर पर जिले की सीमा में चार पुल, दो का हो रहा निर्माण
वर्ष 1928 में हरदोई ब्रांच नहर शुरू हुई थी। पुल का निर्माण इससे पहले कराया गया था। बताया जा रहा है कि पुल वर्ष 1920 में ब्रिटिश काल के दौरान बनाया गया। पुल की औसत आयु करीब 100 वर्ष मानी जाती है। हरदोई ब्रांंच नहर पर जिले की सीमा में चार पुल हैं। सभी पुलों की मियाद करीब पांच साल पूर्व ही समाप्त हो चुकी है। इसमें पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग और बिलसंडा क्षेत्र में पुल का निर्माण हो रहा है।




भगा पुल का निर्माण भी सेतु निगम के जिम्मे
अमरिया क्षेत्र के भगा पुल का संपर्क मार्ग जुलाई 2024 में आई बाढ़ में कट गया था। पुल को भी नुकसान पहुंचा था। लोक निर्माण संपर्क मार्ग और पुल निर्माण का प्रस्ताव और अन्य प्रक्रिया में जुटा था। अलीगढ़ से आई इंजीनियरों की टीम ने भी पुल का निरीक्षण किया था। अब यह तय हो गया कि भगा पुल का निर्माण भी सेतु निगम कराएगा। अमर उजाला ने कुछ समय पूर्व भगा मोहम्मदगंज के पुल के संबंध में भी खबर प्रकाशित की थी।




पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर के डगा पुल के बारे में विभागीय अफसरों को निर्देशित किया गया है। डरा और भगा दोनों पुलों का निर्माण सेतु निगम ही कराएगा। जल्द ही विभाग इसकी प्रक्रिया शुरू करेंगे। - संजय कुमार सिंह, डीएम

प्रकाशित खबर

प्रकाशित खबर

प्रकाशित खबर

प्रकाशित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed