{"_id":"66492d6dcee57fb9820518e4","slug":"server-becomes-a-problem-for-ration-card-holders-officer-unknown-pilibhit-news-c-121-1-pbt1006-116531-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राशनकार्ड धारकों के लिए सर्वर बना मुसीबत, अफसर अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राशनकार्ड धारकों के लिए सर्वर बना मुसीबत, अफसर अंजान
विज्ञापन
शहर की एक राशन की दुकान पर लगी भीड़ । संवाद
पीलीभीत। जिले के राशनकार्ड धारकों के लिए सर्वर मुसीबत बन गया है। हर दिन हो रही दिक्कत से उपभोक्ता परेशान हो चुके हैं, लेकिन अफसर इससे अंजान हैं। ऐसे में भीषण गर्मी में सरकारी गल्ले की दुकानों पर रोज लंबी कतार लग रहीं हैं। यही नहीं सर्वर ठीक न होने पर उपभोक्ताओं को खाली हाथ निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
राशन की दुकानों पर घटतौली की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्था धरातल पर धड़ाम हो गईं हैं। घटतौली की रोकथाम के लिए तौल कांटा को ई-पॉस मशीन से जोड़ दिया गया था। घटतौली की रोकथाम हो पाई हो या नहीं पर यह व्यवस्था कोटेदारों व उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गई है।
जहां पहले की व्यवस्था के तहत एक दिन में सौ लोगों को राशन मिल पा रहा था, अब सर्वर में दिक्कत की वजह से महज 50 लोगों को ही राशन मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया ई-पॉस मशीन पर पांच-छह बार अंगूठा लगाने पर भी बायोमैट्रिक की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है, जिस वजह से घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदारों को उपभोक्ताओं व कोटेदारों को हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
जिले में 29 मई तक अनाज वितरण होना है, ऐसे में सर्वर में दिक्कत की वजह से अनाज वितरण की धीमी गति उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बन गई है।
-
तीन लाख से अधिक हैं कार्डधारक
जिले में तीन लाख से भी अधिक राशन कार्डधारक हैं। जिसमें 3,55,085 गृहस्थी और 36,658 अंत्योदय कार्डधारक हैं। जिले में अनाज वितरण के लिए कुल 876 दुकानें हैं। ऐसे में सर्वर में हर दिन हो रही दिक्कत की वजह से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
-
कोटेदार भी परेशान
घटतौली की रोकथाम के लिए लगाई गई नई तकनीक की ई-पाॅस मशीनों से कोटेदार भी परेशान हैं। कोटेदारों का कहना है कि सर्वर में दिक्कत की वजह उन्हें भी काफी समस्या आती है। उपभोक्ताओं को भी घंटों इंतजार करना पड़ता है।
-
उपभोक्ताओं का दर्द
सुबह नौ बजे राशन लेने आ गया था, पांच बार अंगूठा लगाने के बाद अब जाकर बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी हो पाई है।
- इकबाल अहमद
-
सुबह से छह बार कोशिश कर चुका हूं पर बायोमैट्रिक पूरा नहीं हो पा रहा है, अब कल फिर आना पड़ेगा।
- निसार अहमद
-
कहीं भी सर्वर की कोई समस्या नहीं है और न ही अब तक कहीं से काेई शिकायत आई है। फिर भी अगर ऐसा है तो दिखाया जाएगा।
- विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी