फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sent to Malaysia on a tourist visa instead of a work visa, duped of Rs 1.80 lakh

Pilibhit News: वर्क के बजाय टूरिज्म वीजा पर भेजा मलेयशिया, ठगे 1.80 लाख रुपये

Fri, 10 Apr 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sent to Malaysia on a tourist visa instead of a work visa, duped of Rs 1.80 lakh
पूरनपुर। वर्क वीजा पर मलेयशिया भेजने का झांसा देकर आरोपी ने युवक से 1.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। बरखेड़ा के जीशान मदार को तीन दिन के टूरिस्ट वीजा पर मलेयशिया भेज दिया। यहां दो दिन तक उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा गया। मलेयशिया में उससे 20 हजार रुपये ले लिए गए। बाद में उसे बंधुआ मजदूरी के लिए बिक्री कर दिया। शिकायत करने पर आरोपी ने परिजन से गाली-गलौज और पिटाई की। जीशान को मलेयशिया में मरवा देने की धमकी भी दी गई। एजेंट ने 50 हजार रुपये और लेकर उसे बंधन मुक्त कराया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने नगर की सुपर मार्केट में दशमेश ट्रेवल्स का संचालन करने वाले थाना गजरौला के गांव मनरौला निवासी जसविंदर सिंह उर्फ सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि जसविंदर सिंह नगर की सुपर मार्केट में दशमेश ट्रेवल्स सेंटर चलाता था। दो साल के वर्क वीजा पर उसे मलेयशिया भेजने और 50 हजार रुपये वेतन प्रतिमाह दिलाने का वादा किया। उससे 1.80 लाख रुपये लेकर मलेयशिया भेज दिया। मलेयशिया पहुंचने पर उसे जानकारी हुई कि उसे वर्क वीजा पर नहीं तीन दिन के टूरिज्म वीजा पर भेजा गया है। वहां जसविंदर के एजेंट ने एक घर में उसे दो दिन बंधक बनाकर रखा। उससे 20 हजार रुपये ले लिए। काम पर भेजने की जानकारी देकर मलेयशिया में दूसरी जगह भेज दिया गया। उसे पता चला कि उसकी बिक्री कर बंधुआ मजदूर बना दिया गया है।
विज्ञापन

मौका मिलने पर उसने परिजन को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। परिजन जसविंदर से बात करने पहुंचे। तब उनको वर्क वीजा दिलाने और दूसरी जगह काम दिलाने का आश्वासन दिया गया। ऐसा न होने पर परिजन के दोबारा मिलने पर गाली-गलौज कर जसविंदर ने पिटाई की। साथ ही जीशान के कभी वापस न आने, मरवा देने की धमकी दी। मलेयशिया में एजेंट को 50 हजार रुपये और देकर बमुश्किल किसी तरह घर लौट पाया। कोतवाल पवन कुमार पांडेय के अनुसार मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed