{"_id":"683f3abd154f6e857601b572","slug":"sent-obscene-videos-on-mobile-report-filed-against-four-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137160-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मोबाइल पर भेजे अश्लील वीडियो, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मोबाइल पर भेजे अश्लील वीडियो, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक ग्रामीण ने सोमवार को कोतवाली में पुत्री की अश्लील वीडियो मोबाइल फोन पर भेजने वाले चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह बरेली जिले के थाना हाफिजगंज के गांव चंदुआ के एक युवक से तय किया था। विवाह 10 जून 2025 को है। आरोप है कि बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के गांव टड़वा निवासी भगवत शरण ने चंदुआ निवासी युवक के मोबाइल फोन पर पुत्री की अश्लील वीडियो और फोटो भेज दी।
इससे उसकी पुत्री का विवाह टूट गया। शिकायत करने पर भगवत शरण ने कहा कि उनकी पुत्री से वह ही विवाह करेगा। भगवत शरण के परिजनों ने भी युवती के पिता को धमकाया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया की युवती के पिता की तहरीर पर थाना बिथरी चैनपुर के गांव टड़वा निवासी भगवत शरण, नन्हेलाल, बंटी और बलवीर की सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद