{"_id":"6675d9b73eded1a7a408c216","slug":"sent-obscene-messages-on-phone-and-whatsapp-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118273-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फोन और व्हाट्स एप पर भेजे अश्लील मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फोन और व्हाट्स एप पर भेजे अश्लील मैसेज
विज्ञापन
पीलीभीत। जनसेवा केंद्र की संचालिका ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बरखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर व्हाट्सएप के जरिये अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। साक्ष्य के तौर पर रिकाॅर्डिंग का भी हवाला दिया है। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह जनसेवा केंद्र चलाती है। आरोप है कि बरखेड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उसके नंबर पर फोन कर अश्लील बातें की। विरोध किया तो गाली-गलौज की और पति को जान से मारने की धमकी दी।
महिला का कहना है कि 26 जनवरी को भी उक्त युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन गिरफ्तारी न होने से युवक हरकतों से बाज नहीं आया। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।