{"_id":"66f05ffba2d1a6bfb50c2a7d","slug":"seeing-himself-trapped-the-headmaster-put-political-pressure-on-the-principal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-122863-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खुद को फंसता देख प्रधानाध्यापक ने प्रधान पर राजनीतिक दबाव डलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खुद को फंसता देख प्रधानाध्यापक ने प्रधान पर राजनीतिक दबाव डलवाया
विज्ञापन
बीसलपुर। मिडडे मील घोटाले के आरोपों में फंसे प्रधानाध्यापक पर शिकायत वापस लेने के आरोप लगने लगे हैं। ग्राम प्रधान पर शिकायत वापस कराने के लिए राजनीतिक दबाव डलवाने की बात कही जा रही है।
सकुटिया जसकरनापुर की प्रधान लड़ैती देवी ने पिछले सप्ताह डीएम संजय कुमार सिंह को शिकायती पत्र भेजकर अपनी ग्राम पंचायत के मजरा नीवाडांडी के प्रधानाध्यापक पर मिडडे मील में बड़े पैमाने पर घोटाला करने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी।
डीएम ने इस प्रकरण की जांच जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह को सौंपी थी। उन्होंने यहां के खंड शिक्षाधिकारी हर्षित शर्मा को इस मामले की जांच करने के लिए अधिकृत किया। हर्षित शर्मा ने उच्चाधिकारियोंं का फरमान मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच में स्वयं को खुद को फंसता देख प्रधानाध्यापक ने अब शिकायत वापस लेने के लिए प्रधान पर राजनीतिक दबाव डलवाना शुरू कर दिया है, जिसकी पुष्टि ग्राम प्रधान ने की है। प्रधान ने बताया कि अब तक कई लोग प्रधानाध्यापक की सिफारिश लेकर उनके पास आ चुके हैं। इस संबंध में प्रधानाध्यापक का पक्ष लेने की कोशिश की गई पर संपर्क नहीं हो सका।