{"_id":"699e032036849a985d028454","slug":"second-notice-issued-for-closure-of-sugarcane-crushing-season-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-154429-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना पेराई सत्र के बंदी का दूसरा नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना पेराई सत्र के बंदी का दूसरा नोटिस जारी
विज्ञापन
पूरनपुर चीनी मिल का निरीक्षण करते डीसीओ- विभाग
पूरनपुर। चीनी मिल के पेराई सत्र बंदी की तैयारी में मंगलवार को गेट पर गन्ने की खरीद फ्री (बगैर आपूर्ति पर्ची) कर दी गई। मिल बंदी का दूसरा नोटिस भी जारी कर दिया गया। किसानों को बुधवार तक गन्ना आपूर्ति करने को कहा गया है। जिन किसानों के पास गन्ना आपूर्ति पर्ची नहीं है, उनसे मिल गेट पर गन्ना आपूर्ति को कहा गया है।
चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ हवन, पूजन के साथ 17 नवंबर को हुआ था। इसके बाद 19 नवंबर को चीनी मिल ने पेराई शुरू की थी। चीनी मिल ने गेट के अलावा 13 केंद्रों पर गन्ने की खरीद की। चीनी मिल के पेराई सत्र बंदी की तैयारी को लेकर 11 फरवरी को दो लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति का इंडेंट जारी कर दिया गया था। इससे गन्ना से भरे वाहनों की चीनी मिल गेट पर कतारें लग गई थीं। किसानों को गन्ना तुलवाने को तीन से चार दिन तक इंतजार करना पड़ा। अब चीनी मिल के पेराई सत्र बंदी का दूसरा नोटिस जारी कर दिया गया। किसानों को बुधवार तक गन्ना आपूर्ति करने को कहा गया है।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने बताया कि चीनी मिल ने अब तक 18.33 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। सभी खरीद केंद्रों पर गन्ना समाप्त हो चुका है। केंद्रों के किसानों को मुख्य कैलेंडर के अलावा अतिरिक्त कैलेंडर के साथ खुली खरीद की भी पर्चियां जारी कर दी गई हैं। किसान अपना पेराई योग्य गन्ना बुधवार तक मिल गेट पर आपूर्ति कर दें। एकत्र गन्ना पेरने के बाद चीनी मिल के पेराई सत्र को बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --