{"_id":"6429caa41ec86428fe02988b","slug":"second-accused-arrested-for-recovery-from-trucks-pilibhit-news-c-4-1-115533-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रकों से वसूली करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रकों से वसूली करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जनवरी महीने में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज की थी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। असम हाईवे पर ट्रक चालक को चाकू के बल पर धमकाकर वसूली करने के नामजद आरोपी मोहल्ला रजागंज निवासी सरताज को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को चालान कर दिया। एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
असम हाईवे पर ट्रकों से वसूली का मामला जनवरी महीने में प्रकाश में आया था। गांव कुवंरपुर निवासी करोड़ीमल 18 जनवरी को दोपहर दो बजे ट्रक से जा रहे थे। असम हाईवे पर चलते ट्रक पर मोहल्ला रजागंज निवासी सरतान अपने साथी के साथ चढ़ गया था। आरोप है कि चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर एक हजार रुपये चक्कर के हिसाब से देने की धमकी दी गई। रुपये न देने पर चाकू मारने की धमकी दी गई। करोड़ीमल का कहना था कि चाकू देखकर वह डर गया और सरताज ने जेब से रुपये निकाल लिए।
सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह ने मौके पर पहुंचकर गांव रंपुरा निवासी ताराचंद को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। जबकि सरताज मौका मिलते ही भाग गया था। पुलिस ने करोड़ीमल की ओर से सरताज और ताराचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सौंपे गए ताराचंद का पुलिस ने चालान कर दिया था, लेकिन सरताज पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा था। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि नामजद सरताज को भगवंतापुर चुंगी के समीप से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।