फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SDM becomes Manager of SRM College

एसडीएम बने एसआरएम कॉलेज के प्रबंधक

Tue, 23 May 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 23 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका से संचालित एसआरएम इंटर कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर डीएम ने पालिका चेयरमैन को प्रबंधक पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर एसडीएम को प्रबंधक नियुक्त किया है। एसआरएम इंटर कालेज के अव्यवस्थाओं की शिकायतें काफी समय से मिल रही थीं। डीएम ने इसकी जांच तहसीलदान विवेक मिश्रा को सौंपी थी। तहसीलदार की जांच में अधिकांश आरोप सही पाए गए। इस पर डीएम ने पालिका चेयरमैन छेदालाल को प्रबंधक पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया और कॉलेज संचालन के लिए एसडीएम को प्रबंधक नियुक्त किया है। डीएम के आदेश पर मंगलवार को एसडीएम बीपी सिंह ने कॉलेज पहुंचकर प्रबंधक का कार्यग्रहण कर लिया। इस कार्रवाई पर पालिका चेयरमैन/निवर्तमान प्रबंधक छेदालाल जायसवाल ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाई की है। प्रबंधक की जांच एडीएम स्तर से नीचे का अधिकारी नहीं कर सकता। उनका यह भी आरोप है कि उन्हें जानबूझकर आदेश की प्रतिलिपि नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed