फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Screening of children with disabilities in council schools to be conducted via the Prashast app.

Pilibhit News: प्रशस्त एप से होगी परिषदीय स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग

Tue, 25 Aug 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Screening of children with disabilities in council schools to be conducted via the Prashast app.
पीलीभीत। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में दिव्यांगता की पहचान के लिए स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके लिए प्रशस्त एप का इस्तेमाल किया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान की निदेशक मोनिका रानी के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसपर प्रभावी अमल के लिए बीएसए रोशनी सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए के आदेश के मुताबिक, सभी शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अपने मोबाइल में प्रशस्त एप डाउनलोड करेंगे। एप पर उपलब्ध करीब 40 मिनट के वीडियो को देखकर और सुनकर प्रशिक्षण पूरा करना होगा। इसमें समावेशी शिक्षा की दिशा में एक कदम, गतिशीलता संबंधी विकलांगता की समझ, अवलोकन एवं पहचान, दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, बौद्धिक दिव्यांगता और विशेष अधिगम अक्षमता समेत कुल 10 वीडियो शामिल हैं। इन्हें 31 अगस्त तक देखना अनिवार्य किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन इसकी समीक्षा कर रिपोर्ट बीएसए को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग से दिव्यांग छात्र-छात्राओं की पहचान हो सकेगी। इसके बाद उनकी जरूरत के अनुसार आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed