{"_id":"6a11fd4f87c5143fb702db98","slug":"screening-of-125-houses-was-done-symptoms-of-fever-were-found-in-three-people-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-160244-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 125 घरों में की स्क्रीनिंग, तीन लोगों में मिले बुखार के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 125 घरों में की स्क्रीनिंग, तीन लोगों में मिले बुखार के लक्षण
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर क्षेत्र में इस वर्ष डेंगू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौसर पट्टी गांव पहुंचकर व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान 125 घरों को जांच के दायरे में लिया और 35 लोगों की स्लाइड जांच की गई। तीन लोगों में बुखार के लक्षण मिले, हालांकि जांच में किसी में भी डेंगू या मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई।
बीसलपुर क्षेत्र के चुर्रा सकतपुर के चौसर पट्टी गांव निवासी 29 वर्षीय युवक का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरीज की हालत फिलहाल सामान्य बनी हुई है। जानकारी मिलते ही शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीज के घर के आसपास विशेष जांच अभियान चलाया।
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि गांव के 125 घरों को जांच के दायरे में लिया गया। इस दौरान 35 लोगों की स्लाइड जांच कराई गई। जांच में तीन लोगों में बुखार के लक्षण मिले, लेकिन किसी में भी डेंगू और मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जांच, सैंपलिंग और जागरूकता अभियान जारी रखेगी। संवाद