{"_id":"61b2680e0a87cc57ad4c31e0","slug":"screen-change-pilibhit-news-bly4687453196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह पहले बदले गए थे पटल, नहीं ज्वाइन करने पर 52 का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह पहले बदले गए थे पटल, नहीं ज्वाइन करने पर 52 का रोका वेतन
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद पीलीभीत। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नगरपालिका परिषद पीलीभीत में 57 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें 52 कर्मचारियों के 12 नवंबर को ईओ ने पटल बदल दिए थे। कुछ कर्मचारियों ने नए पटल पर काम शुरू कर दिया, मगर अधिकांश ने ज्वॉइन नहीं किया। इस पर ईओ ने कर्मचारियों का नवंबर का वेतन रोक दिया है। इस पर गुरुवार को कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय में भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
नगरपालिका में विरोधाभास कम नहीं हो रहा है। बोर्ड की बैठक में हमेशा सुर्खियों में रहनी वाली नगरपालिका में अब कर्मचारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। ईओ की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कर्मचारियों ने गुरुवार को भेदभाव का आरोप लेते हुए विरोध जताया। इस दौरान हंगामा भी किया।
कर्मचारियों का कहना था कि जिम्मेदार अफसरों ने भेदभाव के साथ पटल बदले हैं। जिन लोगों ने सुविधा शुल्क दे दिया, उनका पटल नहीं बदला गया और कुछ लोगों का वेतन भी नहीं रोका गया है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों का पहले भी वेतन काटकर ठेकेदार को भुगतान किया गया था। विरोध के चलते नगरपालिका में काम काज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
कर्मचारियों के 12 नवंबर को पटल बदले गए थे, मगर कुछ कर्मचारी पटल पर ज्वॉइन नहीं कर रहे थे। इसी को लेकर वेतन रोका गया है। जो ज्वॉइन करेगा। उसके वेतन से रोक हटा दी जाएगी। - सुरेंद्र प्रताप, ईओ नगरपालिका पीलीभीत