{"_id":"c2a790cf759aea5bf8d943347aa81573","slug":"scout-joins-discipline-learned-innocent-ali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट से मिलती है अनुशासन की सीख: मासूम अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट से मिलती है अनुशासन की सीख: मासूम अली
plibhit
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत स्काउट गाइड की तीन दिवसीय जनपदीय रैली सोमवार को गांधी स्टेडियम में प्रारंभ हुई। डीएम मासूम अली सरवर ने दीप जलाकर एवं परेड की सलामी लेकर इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से गांधी स्टेडियम में रैली का उद्घाटन करते हुए डीएम ने कहा स्काउट से हममें जीवन में आने वाली कठिनाइयों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है वहीं अनुशासन की सीख भी मिलती है। उन्होंने कहा कि एक स्काउट में सच्चे देशभक्त के सभी गुण होते हैं और वह साहसिक कार्यों के अलावा विपरीत परिस्थितियों में जनसेवा में भी तत्पर रहता है। इससे पूर्व उन्होंने दीप जलाकर व गुब्बारे उड़ाए और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व डीआईओएस जेके वर्मा ने उन्हें स्काउट कैप और बैच आदि लगाया। आयोजन समिति के डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि तीन दिन चलने वाली रैली में पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मंगलवार को कैम्प फायर एवं अन्य गतिविधियां होगी जिसके मुख्य अतिथि जिला जज योगेश चंद्र त्रिपाठी होंगे। बुधवार को रैली का समापन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक शिव प्रकाश द्विवेदी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। बीएसए अम्बरीश कुमार यादव, ड्रमंड कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, स्काडट गाइड के जिला सचिव सतेंद्र मोहन शर्मा, पीआइसी पूरनपुर के प्रधानाचार्य डॉ. धनपाल शर्मा सहित कई अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन