{"_id":"661adc5f7fe4f54634090894","slug":"scout-guide-will-soon-go-to-almora-to-study-nature-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114728-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जल्द ही नेचर स्टडी करने के लिए अल्मोड़ा जाएंगे स्काउट-गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जल्द ही नेचर स्टडी करने के लिए अल्मोड़ा जाएंगे स्काउट-गाइड
विज्ञापन
पीलीभीत। संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में प्रदेश स्तरीय नेचर स्टडी कम ट्रेकिंग शिविर का आयोजन 26 अप्रैल को अल्मोड़ा में होने की जानकारी दी गई है। इस शिविर में स्कूलों से स्काउट-गाइड को भेजा जाएगा। संयुक्त निदेशक के आदेश पर बीएसए ने हर ब्लॉक से दो-दो स्काउट गाइड कैप्टन को शिविर में प्रतिभाग कराने के निर्देश खंड शिक्षाधिकारियों को दिए हैं।
बेसिक स्कूलों के स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन बच्चों को प्रकृति से संबंधित जानकारी मुहैया कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे। कहा गया कि प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतलाखेत अल्मोड़ा में प्रदेश स्तरीय नेचर स्टडी कम टेकिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन 24 से 30 अप्रैल तक होगा। इसमें भाग लेने के लिए स्कूलों से प्रतिभाग कराने के आदेश थे। कहा गया था कि प्रत्येक जनपद से 10-10 स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन को भेजा जाए। बीएसए ने इस शिविर में प्रतिभाग कराने के लिए हर ब्लॉक से दो- दो विद्यार्थियों का चयन करने का निर्देश जारी किया है। इसके बाद खंड शिक्षाधिकारी बच्चों को अल्मोड़ा भेजने की तैयारी में जुट गए हैं।