{"_id":"0f899ac1507dd5527b6f0d6476b6a9c3","slug":"scorched-district-youth-death-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसे युवक की जिला अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसे युवक की जिला अस्पताल में मौत
Pilibhit
Updated Sat, 24 Oct 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाने से झुलसे थाना बरखेड़ा के गांव अलगनाथ निवासी 35 वर्षीय ठाकुरदास की मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुक्रवार की सुबह गांव अलगनाथ निवासी ठाकुरदास ने शराब के नशे में घर के अंदर रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली थी। घर वालों ने आसपास के लोगों की मदद से उसे किसी तरह से बचा लिया। घर वालों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतक के पुत्र अजयपाल ने बताया कि पिता ने आधी रात के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन