फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Schools are colleges Diwali Dhoom, competition

स्कूल कॉलेजों में दीपावली की रही धूम, हुई प्रतियोगिता 

Thu, 27 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 27 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Schools are colleges Diwali Dhoom, competition
स्कूल कॉलेजों में दीपावली की रही धूम, हुई प्रतियोगिता  - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शहर के स्कूल, कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी हुई। मॉडल स्कूल कैच में हुई प्रतियोगिताओं में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ज्योति वर्मा ग्रुप व कृष्णा ने प्रथम, शिवानी ग्रुप व विमला ग्रुप ने द्वितीय, सविता ग्रुप व रोशनी ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीप सजाओ में रुचि व तुषा, सौरभ व सिया, अजीत, थाल सजाओ में रीजू व पम्मी, रेखा, पूनम व मोहनी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुखराम, वैभव जैसवार, बबिता मित्तल, रजनीबाला, नीरज अग्रिहोत्री आदि मौजूद रहे। अंगूरीदेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीप सज्जा प्रतियोगिता हुई। जिसके जूनियर वर्ग में सेजल भारती व प्रियंका, सीनियर वर्ग में दीक्षा पासवान व शिवांगी कमल ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान पाया। निर्णायक मंडल में रचना सिंह व दीक्षा बाजपेई शामिल रहीं। प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय, अनीता दीक्षित, निधि शर्मा आदि मौजूद रहीं। डिवाइन कॉलेज में दीपक व मोमबत्ती बनाओ प्रतियोगिता हुई। जिसमें दुर्वेश कुमार, रिंकी विश्वास, ममता राठौर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन आरके धवन ने स्वदेशी वस्तुओं का महत्व बताया। प्रधानाचार्य संतोष सचदेवा ने चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने व दीपावली पर स्वदेशी दीपकों का प्रयोग करने का आहवान किया। इस मौके पर दीक्षा शर्मा, हिमांशु सक्सेना, ललिता पंत, डॉ. संजय रस्तोगी आदि शामिल रहे। स्प्रिंगडेल प्राइड स्कूल में हुई दीपक सजाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग कमें प्रांजल शर्मा, रिनी रॉय व वैभव, सीनियर वर्ग में हिमांशी व रिफा, सिदरा व आयुषी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉल हैगिंग में नबीला व रिया तथा दिपांकी व प्रियांशी ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान पाया। इस मौके पर डायरेक्टर आरके धवन, प्रधानाचार्य चारू धवन आदि मौजूद रहे। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में हुए कार्यक्रम में बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाओं ने चीन निर्मित वस्तुओं का प्रयोग न करने शपथ ली और ग्रीन दीपावली मनाने का संकल्प लिया। कुम्हार द्वारा बच्चों को दीपक बनाना सिखाया गया। इस दौरान निखिल, साहिल, शिवाक्ष, अवतार, हरपाल, अर्शदीप, आयुष, यशराज, आदि ने बाजार में भ्रमण कर लोगों से चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही जागरूकता संबंधी पोस्टर भी लगाए। इस मौके पर प्रबंधक देवेंद्र सिंह छावड़ा, प्रधानाचार्य पूजा छावड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed