फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Schools and colleges were in the boom of Radhakrishna

स्कूल कॉलेजों मे रही राधाकृष्ण की धूम

Fri, 04 Sep 2015 11:50 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 04 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Schools and colleges were in the boom of Radhakrishna

स्कूल कॉलेजों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। राधा कृष्ण रूप में सजे बच्चों ने सभी का मनमोहा। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

विशिंग बैल स्कूल में हुए कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी का आयोजन हुआ। बच्चों की राधा कृष्ण और फैंसी डे्रस प्रतियोगिता में नन्हें मुन्ने बच्चों अपने अभिनय से सभी को आकर्षित िकिया। मुख्य अतिथि मधु कुमार और सुमन गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। शेमराक किरन प्ले स्कूल में हुए कार्यक्रम में नन्हें कृष्ण ने ग्वालों की मदद से दही हांडी फोडी। इसके बाद बच्चों ने राधा कृष्ण से जुड़े गीतों पर नृत्य किया। यहां शुभांक अग्रवाल, मनसवी शंखधार, नव्या सरीन, यशवीर सिंह, सरित अमिशा अग्निहोत्री, रेशू सरीन, अदिति कंचन मौजूद रहीं। ब्राइट लाइन एकेडमी में राधा कृष्ण के अलावा नंदबाबा, गोपियां, यशोदा, देवकी, वासुदेव के रूप में सजे बच्चे काफी सुंदर लग रहे थे। सीनियर वर्ग के बच्चों ने बांसुरी, मटकी और मुकुट सजाओं प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने जन्माष्टमी के महत्व की जानकारी दी। यहां परी, तपस्या, निर्भय, विधि, अभिषेक, प्रतीक, नैंसी, वंशिका, प्रगति, कनक, सूर्यांश, अभय ओजस्वी, कृष्णा गुजराज, हरपाल, मोहित, अभिनव, रोहित मौजूद रहे। जहानाबाद के ऐमी स्थित चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई इसमें निर्णायक मंडल की शालिनी, महेश्वरी और गायत्री ने अजंलि माधव की जोड़ी को प्रथम,  सृष्टि अरूण को द्वितीय और दीपाली अंकिता को तृतीय घोषित किया। नृत्य में सरिता शिखा,  तनु अंशिका और सलौनी ज्योति क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय रहीं। प्रबंधक चौधरी दिग्विजय सिंह ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया। इग्हा प्राथमिक विद्यालय में भी जन्माष्टमी पर्व मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed