{"_id":"67fea1323ebf83b353079717","slug":"school-readiness-launched-children-introduced-to-big-book-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134178-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल रेडिनेस का शुभारंभ, बच्चों का कराया बिग बुक से परिचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल रेडिनेस का शुभारंभ, बच्चों का कराया बिग बुक से परिचय
विज्ञापन
कागज से बनी गेंद दिखाते प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरु के कक्षा एक के बच्चे स्रोत: शिक्षक
पीलीभीत। निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम फेज-दो मंगलवार से शुरू हो गया। विद्या प्रवेश की गाइड लाइन के अनुसार संचालित 12 सप्ताह का यह गतिविधि आधारित कार्यक्रम कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए है।
स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी से आए बच्चों को विद्यालय की औपचारिक शिक्षा से जुड़ने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जाएगा। बच्चों में गतिविधियों में सक्रियता के साथ प्रतिभाग की रुचि विकसित होगी। मंगलवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरु में कक्षा एक में मौखिक खेल व बातचीत के साथ स्कूल रेडीनेस शुरू हुआ।
इसमें विभाग की ओर से बड़ी किताबें, जिन्हें बिग बुक के नाम से जाना जाता है, दी गईं। बच्चों का इस बिग बुक से परिचय कराया गया। तोड़-मोड़कर पुराने खराब कागज की गेंद बनवाई गई। चार्ट-पोस्टर के माध्यम से गिनती से परिचय कराया गया। मुक्त चित्रकारी भी करवाई गई। बच्चों ने इन गतिविधियों में काफी उत्साह से हिस्सा लिया। सभी चित्रों को कक्षा में बने कला के कोने में लगाया गया। नोडल अध्यापक सैय्यदा व सरिता मिश्रा ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया।