फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School on the target of thieves, goods collected from composite school Lalouri Kheda

Pilibhit News: चोरों के निशाने पर स्कूल, कंपोजिट विद्यालय ललौरीखेड़ा से समेटा सामान

Wed, 21 May 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 21 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
School on the target of thieves, goods collected from composite school Lalouri Kheda
चोरों ने कंपोजिट विद्यालय ललौरीखेड़ा की दीवार में लगाई नकब  स्रोत : ​शिक्षक
पीलीभीत। जिले के परिषदीय स्कूल चोरों के निशाने पर हैं। आए दिन स्कूलों के ताले टूट रहे हैं। चोर, विद्यालय से रसोई गैस सिलिंडर और अन्य सामान चोरी कर ले जा रहे हैं। शिक्षकों की तहरीर के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं है। लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार की रात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय ललौरीखेड़ा को निशाना बनाया।
विज्ञापन

विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाचार्य शालिनी सक्सेना ने ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी पर दी तहरीर में बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते स्कूल में सोमवार से अवकाश हो गया है। मंगलवार की रात चोर आईसीटी लैब की दीवार में नकब लगाकर दाखिल हुए। वायरिंग और अन्य सामान तोड़ दिया। तीन रसोई गैस सिलिंडर और इन्वर्टर की बैटरी चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह समर कैंप लगाने के लिए शिक्षक और बच्चे पहुंचे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


दो दिन पहले प्राथमिक विद्यालय गायबोझ में हुई थी चोरी
दो दिन पहले रविवार रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय गायबोझ को निशाना बनाया था। दीवार तोड़कर चोर स्कूल से दो रसोई गैस सिलिंडर चुरा ले गए थे। शिक्षकों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी थी। इससे पहले शुक्रवार की रात चोरों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मुडिया रामकिशन में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने सभी कमरों के ताले और कुंडे तोड़कर गैस चूल्हा और मोटर चोरी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्कूलों को भी निशाना बना चुके हैं चोर
चोरों ने कुछ दिन पहले गजरौला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खाग में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। राशन और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इससे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय वाहनपुर, प्राथमिक विद्यालय भूड़ गौटिया में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। मार्च के अंतिम सप्ताह में चोरों ने बरखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय जारकल्लिया को निशाना बनाया था। मुडैला खुर्द, न्यूरिया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खाईखेड़ा में भी चोरी हो चुकी है।


स्कूलों में हो रहीं चोरी की घटनाओं के संबंध में पूर्व में एसपी को पत्र दिया गया था। जहां पर चोरी हो रही हैं, वहां संबंधित स्कूल की ओर से भी संबंधित थाने में तहरीर दी जा रही है।

- अमित कुमार सिंह, बीएसए
परिषदीय स्कूलों में चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी की जाएगी। इस पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित क्षेत्र की पुलिस को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर एसओजी को भी लगाया जाएगा। - अभिषेक यादव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed