फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   school

तैनात शिक्षकों का स्कूल, विवरण दीवार पर अंकित होगा

Sat, 27 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 27 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
यह निर्देश सचिव उत्तर प्रदेश एलएच गुप्ता ने राज्य परिषद निदेशक सर्व शिक्षा, शिक्षा निदेशक बेसिक को पत्र जारी कर दिए है। पत्र में एक जुलाई से नए शिक्षण सत्र के शुरू होने का हवाला देते हुए तीस जून तक अभियान चलाकर स्कूल भवनों के रखरखाव को पुताई, सफाई आदि कराने, स्कूल के बरामदे में प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर शिक्षण कार्य कर रहे सभी शिक्षकों के नाम, पदनाम, उनकी योग्यता का विवरण अंकित कराने, स्कूल परिसर मेें समय सारणी वादन (घंटा) लगाने और उसको समय समाप्ति के बाद अनिवार्य रूप से बजवाने के निर्देश हैं। आदेश के क्रम में हर स्कूल में कक्ष के बाहर कक्ष संख्या, कक्षा अध्यापक का नाम अंकित कराया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि संज्ञान में आया है कि स्कूलों में शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे है। समय से एमडीएम नहीं मिल रहा है। यूनीफार्म वितरण भी नहीं हुआ है। कई स्कूलों में निम्न स्तर की यूनीफार्म बांटी गई है। स्कूल में पाठ्य पुस्तकें प्रत्येक छात्र को नहीं मिली हैं। ऐसे व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कंप्यूटराइज्ड और टोल नंबर शुरू कर कंट्रोल रूम की स्थापना कराई जाए। प्रत्येक स्कूल में उचित स्थान पर दूरभाष नंबर का अंकन कराया जाए। इससे स्कूल की गतिविधियों की सूचनाएं प्राप्त हो सकें। गलत सूचना देने वाले के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई जाए। पत्र की प्रतिलिपि सचिव बेसिक शिक्षा, सभी बीएसए आदि को की गई है। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


कढ़ी-चावल, खीर की जगह मिलेगा कोफ्ता चावल, दूध
पूरनपुर। स्कूलों मेें मध्याह्न भोजन में बच्चों को अब बुधवार को कढ़ी चावल अथवा खीर की जगह कोफ्ता चावल और दो सौ ग्राम दूध मिलेगा। सचिव एचएल गुप्ता ने नए मेन्यू की जानकारी अफसरों को कोश पत्र भेजकर दी है। इसमें सोमवार को मिलने वाली रोटी सब्जी, जिसमें सोयाबीन अथवा दाल की बड़ी के प्रयोग के अलावा दलिया देने, बृहस्पतिवार को रोटी सब्जी युक्त दाल और दलिया देने के निर्देश थे, लेकिन अब दलिया नहीं मिलेगा। बुधवार को अब तक कढ़ी चावल, खीर दी जाती थी। अब कोफ्ता चावल और दो सौ ग्राम उबला दूध दिया जाएगा। बुधवार को अवकाश की दशा में अगले दिन बच्चों को दूध मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed