फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   school girl forcibly dragged into car two accused arrested in pilibhit

Pilibhit News: स्कूल जा रही छात्रा को जबरन खींचकर कार में बैठाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 02:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 02:36 PM IST
सार

पीलीभीत में कार सवारों ने स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
school girl forcibly dragged into car two accused arrested in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा को मुंह पर कपड़ा डालकर जबरन कार में बैठा लिया। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ दिसंबर की सुबह उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में ग्राम खरुआ निवासी रोहित ने अपने साथी सिमरिया निवासी नरेश के साथ उसका अपहरण कर लिया। घटना देख कुछ लोगों ने कार का पीछा करना शुरू किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर कार चालक ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की। इस पर आरोपी बचने के लिए सुनगढ़ी थाने आ गए। जानकारी पर आए परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। ग्रामीण का कहना है कि इससे पूर्व भी युवक उसकी पुत्री का रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोरी के मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed