{"_id":"61293c888ebc3e79ed5f69c9","slug":"school-bus-accident-pilibhit-news-bly4577183154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में घुसी तेज रफ्तार स्कूली बस, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में घुसी तेज रफ्तार स्कूली बस, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गांव महुआ गुंदे से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही बस गांव कुरैया से पहले सड़क किनारे गड्ढे में जा धंसी। तेज रफ्तार होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और बच्चे भी सुरक्षित रहे। वरना हादसा बड़ा हो सकता था। दुर्घटना अभिभावकों में रोष है।
हादसा सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गांव महुआगुंदे-कुर्रैया के बीच हुआ। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की बस शुक्रवार को बच्चों को लेकर गांव महुआ गुंदे से स्कूल आ रही थी। देर होने से बस चालक तेजी से बस को भगा रहा था। कुरैंया गांव से पहले बस ने अनियंत्रित हो गई। अचानक सड़क किनारे उतरने लगी। ड्राइवर के संभालते संभालते बस गड्ढे में घुस गई। बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। सभी डर के रोने और चीखने लगे।
दुर्घटना की जानकारी पर कई अभिभावक मौके पर पहुंचे। हादसे को लेकर अभिभावकों ने गुस्सा जताया। कुछ अभिभावक बच्चों को घर ले गए। हादसे की जानकारी पर स्कूल से दूसरी बस को भेजकर बच्चों को स्कूल लाया गया। प्रधानाचार्य संजय मिश्र ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से बस सड़क के नीचे उतरकर पानी से भरे गड्ढे में चली गई थी। किसी बच्चे को चोट नहीं आई है।