फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Satha paddy was not purchased even on the second day, farmers submitted memorandum to SDM in protest

Pilibhit News: दूसरे दिन भी नहीं हुई साठा धान की खरीद, विरोध में किसानों का एसडीएम को ज्ञापन

Sun, 22 Jun 2025 09:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Satha paddy was not purchased even on the second day, farmers submitted memorandum to SDM in protest
पूरनपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू चढूनी कार्यकर्ता। संवाद
पूरनपुर। साठा धान की दूसरे दिन भी खरीद बंद होने के विरोध में भाकियू (चढूनी) की मंडी समिति में पंचायत हुई। पंचायत में धान की कीमत गिराने के लिए खरीद न करने का व्यापारियों पर आरोप लगाया गया। पंचायत के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर साठा धान की खरीद जल्द शुरू कराने की मांग की गई। एसडीएम ने शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मंडी समिति में हुई पंचायत में कहा गया कि व्यापारियों ने मूल्य गिराने की साजिश के तहत साठा धान की खरीद से हाथ खींचा है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत में मक्के का घोषित मूल्य न मिलने पर भी रोष व्यक्त किया गया। पंचायत के बाद एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि अफवाह के तहत राइस मिलर्स और व्यापारियों ने मूल्य गिराने की साजिश के तहत साठा धान की खरीद से हाथ खींचा है। जबकि प्रतिबंधित की गई साठा धान का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कई किसानों ने इस बार साठा धान की फसल न कर मक्का की फसल की। मक्का का भी किसानों को घोषित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरन किसान मक्का को औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हैं। ज्ञापन में साठा धान की बंद की गई खरीद को शुरू कराने और देहात क्षेत्र में शेड्यूल के अनुसार 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो ने बताया कि एसडीएम ने धान खरीद शुरू कराने के लिए दो दिन का समय मांगा है।

इसके बाद भी धान की खरीद शुरू न होने पर उग्र आंदोलन होगा। ज्ञापन पर प्रदेश सचिव भूपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, जगविंदर सिंह, अशोक मिश्रा, हरनेक सिंह, कीरत सिंह, रविंद्र यादव, रमेश चंद्र, दलजीत सिंह आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं।

पूरनपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू चढूनी कार्यकर्ता। संवाद

पूरनपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू चढूनी कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed