फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Satguru Nanak Prgtia .......

सतगुरु नानक प्रगटिया.......

Tue, 15 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 15 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Satguru Nanak Prgtia .......
सतगुरु नानक प्रगटिया....... - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व जिले भर में मनाया गया। गुरुद्वारों को आकर्षक ढंग से सजाकर कीर्तन और गुरुवाणी का बखान किया गया। इससे पहले गुरुद्वारों में अखंडपाठ और लंगर हुआ।
विज्ञापन

छतरी चौराहे के निकट स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में दो दिन पूर्व श्रीअखंड साहिब का पाठ शुरू हुआ। सोमवार को सुबह भोग पड़ा। इस दौरान भव्य दीवान सजाया गया। नानकमत्ता गुरुद्वारे के भाई गुरुमेज सिंह एवं पीलीभीत के महेंद्र सिंह तलवार ने गुरु की महिमा का बखान कर कीर्तन प्रस्तुत किया। इधर मोहल्ला पंजाबियान स्थित गुरुद्वारा छेंवी पातशाही में भी प्रकाश पर्व मनाया गया। 
विज्ञापन

बीसलपुर। गुरुद्वारा में तीन दिन से चल रहा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ सोमवार को पूरा हो गया। उसके बाद बरेली सिख मिशनरी के जत्थे ने कीर्तन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने गुरुनानक के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया गया। लंगर के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस आयोजन में सेवादार सतनाम सिंह, इंदर सिंह, जितेंद्र सिंह छावड़ा और परमजीत सिंह ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मझोला। गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में प्रकाश पर्व मनाया गया। संतों ने गुरुनानक देव जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गुरुद्वारे परिसर में आतिशबाजी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed