फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sarvesh body of the third day to reach home

तीसरे दिन घर नहीं पहुंचा सर्वेश का शव

Sun, 02 Aug 2015 11:28 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sun, 02 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

मोहल्ला बमनपुरी के सर्वेश जायसवाल का शव घर लाए जाने का इंतजार रविवार तीसरे दिन को भी उसके परिवार वाले करते रहे। देर रात तक शव यहां पहुंचने की संभावना परिवार वाले जता रहे है।

विज्ञापन

बमनपुरी के 30 वर्षीय सर्वेश जायसवाल करीब एक माह पहले पंजाब में काम की तलाश में गए थे। सर्वेश के ससुर गोला के राकेश ने बताया कि सर्वेश पंजाब के जिला संगरूर के सुनाम में एक शराब की दुकान पर सेल्स मैन थे। शुक्रवार को उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिवार वालों मेें कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने शनिवार को ही पंजाब रवाना हो गए थे। रविवार देर रात शव के घर पहुंचने की उम्मीद परिवार वालों ने जताई है। राकेश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पंजाब पुलिस ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया है। सर्वेश की मौत कैसे हुई यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। उसके कुछ करीबियों का कहना है कि सर्वेश की हत्या हुई है, लेकिन किस बात को लेकर हुई व किसने की यह वह नहीं बता सके। शव लेकर लौट रहे बड़े भाई सुभाष कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। दूरभाष पर पूछने पर सिर्फ इतना कहा कि वह घर पहुंचने के बाद ही मीडिया को कुछ बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed