फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sarvarakar will be appointed on the land of Lal Baba temple, SDM asked for report from police

Pilibhit News: लाल बाबा मंदिर की जमीन पर नियुक्त होगा सरवराकार, एसडीएम ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Mon, 27 Feb 2023 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sarvarakar will be appointed on the land of Lal Baba temple, SDM asked for report from police
- संपत्ति को लेकर अक्सर किसी बड़ी घटना की बनी रहती है आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गांव अमरैयाकलां स्थित लाल बाबा मंदिर की संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होने और बड़ी घटना होने की आशंका पर सरवराकार नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसडीएम ने पुलिस को पत्र भेजकर पुलिस की आख्या नजरी नक्शा समेत तलब की है। साथ ही जमीन को ठेके पर उठाने आदि की गतिविधियां न होने देने के निर्देश दिए है।

लाल बाबा मंदिर के नाम गांव के अलावा गांव कटैया, महदिया आदि गांवों में जमीनें हैं। जमीन को लेकर अक्सर बाबा राघवदास और बाबा जगदीशदास के बीच विवाद होता है। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जमीन का कोई सरवराकार नहीं है। अक्सर विवाद बढ़ने पर किसी बड़ी घटना की आशंका रहती है। सरवराकार नियुक्त संबंधी वाद न्यायालय में विचाराधीन है। जिसके पक्षकार बाबा राघवदास हैं। बाबा राघवदास ने भी सरवराकार नियुक्त करने के लिए पत्र दिया था। इसको लेकर लाल बाबा मंदिर की जमीन पर सरवराकार नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कोतवाल पूरनपुर को पत्र भेजकर पुलिस की आख्या नजरी नक्शा सहित मांगी गई है। साथ ही जमीन को ठेके पर उठाने आदि की गतिविधियां न हो सके। इसके आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed