फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Saras Mela: Women from 51 groups set up 40 stalls, products got a platform, buyers gathered

सरस मेला : 51 समूहों की महिलाओं ने लगाए 40 स्टाल, उत्पादों को मिला मंच, जुटे खरीदार

Mon, 23 Feb 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Saras Mela: Women from 51 groups set up 40 stalls, products got a platform, buyers gathered
सरस मेले में लगे स्टाल के उत्पादों का अवलोकन करतीं नगर पालिकाध्यक्ष व अन्य। स्रोत : सूचना विभाग
पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ( एनआरएलएम) की ओर से शहर के गांधी स्टेडियम परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को मंच मिला है। 51 समूहों की महिलाओं ने 40 स्टाल लगाए हैं। कपड़े, जूट और जलकुंभी के बने बैग, डलिया एवं अन्य उत्पादों के स्टाल पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

22 से 24 फरवरी तक चलने वाले सरस मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर और पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया। महिलाओं की ओर से लगाए गए सभी स्टालों पर जाकर उनके उत्पाद देखे और जानकारी ली। उत्पाद के निर्माण की प्रक्रिया भी जानी। महिलाओं की ओर से लगाए गए स्टालों पर जरी जरदोजी, जूट के उत्पाद, आर्टिफिशल ज्वैलरी, हर्बल गुलाल, सहारनपुर की लकड़ी व मिट्टी के बर्तन, शहद, अचार, मोरिंगा पाउडर आदि उत्पाद की बिक्री की जा रही है। बंगाली इलाके के समूह की महिलाओं ने बंगाली समाज की पारंपरिक साड़ी और अन्य कपड़ों की बिक्री की। साथ ही फास्ट फूड के स्टाल और बच्चों के लिए झूलों आदि की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

उधर, गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविर में मौजूद जिला जज रविंद्र कुमार और फैमिली कोर्ट के प्रधान जज संजीव कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के बाद परिसर में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान कुछ अफसरों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी खरीदा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed