{"_id":"5fd64d788ebc3e3e72303243","slug":"saraf-and-textile-traders-clash-over-car-removal-firing-pilibhit-news-bly429999246","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हटाने की बात पर सराफ और कपड़ा व्यापारी भिड़े, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार हटाने की बात पर सराफ और कपड़ा व्यापारी भिड़े, फायरिंग
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को ले गई कोतवाली, सुलह होने पर छोड़ा
बीसलपुर। कार हटाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद एक सराफ ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। काफी देर चली बातचीत के बाद पुलिस ने फायरिंग के आरोपों को झुठला दिया। सिर्फ कहासुनी होने की ही बात कही। हालांकि इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मोहल्ला साहूकारा निवासी रेडीमेड कपड़ा व्यापारी शनिवार रात करीब 11.30 बजे अपनी कार से एक शादी से लौट रहे थे। वह अपनी कार अपने गैराज में खड़ी करना चाह रहे थे, लेकिन गैराज के दरवाजे पर पड़ोस में रहने वाले सराफ की कार खड़ी थी। रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने सराफ को फोन कर कार गैराज के गेट से हटाने को कहा। पहले तो काफी देर बाद सराफ नीचे आया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता गया और गाली गलौज होने लगी। दोनों ओर से लोग जमा हो गए। आरोप है कि इसी बीच सराफ घर के भीतर से लाइसेंसी रिवाल्वर ले आया और एक-एक कर चार फायर कर दिए। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर जमा भीड़ ने सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। यहां सभासद ने मामले में सुलह करा दी। कस्बा इंचार्ज लोकेश सिंह ने बताया कि दो पक्षों में कार हटाने की बात पर कहासुनी हुई थी। फायरिंग का आरोप जांच में गलत निकला है। आपस में सुलह हो जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।