फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sanskrit board exam start

संस्कृत बोर्ड परीक्षाएं शुरू

Fri, 20 Mar 2015 11:41 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 20 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
sanskrit board exam start
माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई।
विज्ञापन
पहले दिन जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।
संस्कृत बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दुग्धेश्वर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, गुरुकुल मनोकामना विद्यालय जहानाबाद, शांति निकेतन संस्कृत पाठशाला कनाकोर के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि बीसलपुर स्थित एसकेजेपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नेहरू स्मारक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बकैनिया, ललित संस्कृत विद्यालय, भगवती दुर्गा माध्यमिक विद्यालय सिधौंरा खरगपुर के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने बताया कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा के तहत पहले दिन सुबह की पाली में अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा हुई। इसमें उत्तर मध्यमा के पंजीकृत 47 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 40 ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में अनिवार्य संस्कृत व्याकरण की परीक्षा हुई। जिसमें प्रथमा तृतीय वर्ष व उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष के पंजीकृत 51 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 50 ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में आठ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई हैं।
बीसलपुर। एसकेजेपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र की केंद्र व्यवस्थापिका मीना कुमारी ने बताया कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा के तहत शुक्रवार को पहली पाली में 32 परीक्षार्थी व दूसरी पाली में 60 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed